पंजाब-हरियाणा में बारिश से किसानों को भारी नुकसान, अनाज मंडियों में जलभराव से धान बर्बाद, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

पंजाब के फाजिल्का और हरियाणा के अंबाला की अनाज मंडियों में बारिश के बाद जलभराव हो गया, जिससे बड़ी मात्रा में धान की बोरियां पानी में डूब गईं। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Punjab Haryana Grain Market Waterlogging: पंजाब और हरियाणा में हुई भारी बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। फाजिल्का और अंबाला में अनाज मंडियों में बारिश का पानी भर गया है। इससे मंडियों में रखी धान की बड़ी मात्रा में बोरियां पानी में डूब गईं और फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने आरोप लगाया है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें यह नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला में 15 अक्टूबर तक बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है, जिससे मंडियों में रखे धान को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

waterlogging

पंजाब-हरियाणा की मंडियों में धान भीगा

फाजिल्का मंडी में जलभराव से धान खराब

फाजिल्का की अनाज मंडी में हाल ही में हुई बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया, जिससे बड़ी मात्रा में कटी हुई फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि मंडी में पानी की निकासी का उचित इंतजाम नहीं होने के कारण हर बार बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, एक किसान ने कहा कि मंडी में पानी निकलने का रास्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि धान की कई बोरियां उनकी हैं और छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुई फसल अब बर्बाद हो चुकी है। उनके मुताबिक, यदि समय पर पानी निकल जाता तो नुकसान इतना अधिक नहीं होता।

End of Feed