हरियाणा के हिसार में बड़ा हादसा, सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक की चपेट में आने से दो जवानों की मौत

Hisar Army Training Accident: हरियाणा के हिसार में रविवार को सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई।

Hisar Army Training Accident: हरियाणा के हिसार में रविवार को सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई। भोजराज गांव के पास सेना के प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास के दौरान एक टैंक की चपेट में आने से दोनों ने अपनी जान गंवाई।

Death

हादसे में दो सैनिकों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो साभार: iStock)

कब हुआ था हादसा?

पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सैन्य अभ्यास के दौरान धूल उड़ने की वजह से टैंक चालक को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सैन्य अभ्यास में 32 टैंक शामिल थे। इस हादसे में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत हिसार के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed