Ambala Accident: पहले ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फिर लड़की पर चढ़ा दी कार; नशे में धुत पुलिसकर्मी ने छीन ली निकिता की जान

Ambala Accident: अंबाला के काली पलटन पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय निकिता की मौत हो गई। आरोप है कि कथित रूप से नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने अपनी कार से पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरी युवती के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद नागरिक अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ambala Accident: अंबाला के काली पलटन पुल के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 22 वर्षीय निकिता नामक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी, जो कथित रूप से नशे में था, ने अपनी कार से पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरी युवती के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।

ambala accident

अंबाला में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने अपने कार से ई-रिक्शा को मारी टक्कर।

प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि तेज रफ्तार कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे उसमें सवार निकिता सड़क पर गिर गई। इसके बाद चालक ने गाड़ी नहीं रोका और युवती के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed