हरियाणा के इन शहरों में पहाड़ों से ज्यादा ठंड! जीरो डिग्री के पास पहुंचा तापमान

हरियाणा में दिन-रात कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीतलहर के कारण तापमान में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। बुधवार को हरियाणा के तीन शहरों का तापमान जीरो के करीब पहुंच गया। इन शहरों में पहाड़ों जैसी तीखी ठंड का एहसास हुआ।

।Haryana Weather: हरियाणा में इन दिनों पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है। कई शहरों में तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट के करीब आ गया है। बुधवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह हरियाणा का सबसे ठंडा शहर रहा। जिसके बाद नारनौल में न्यूनतम पारा 1 डिग्री और भिवानी में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिनों पहले गुरुग्राम में भी जीरो डिग्री के पास न्यूनतम तापमान पहुंच गया था।

Winter

सांकेतिक फोटो

हरियाणा में दिन में भी सर्दी का सितम

हरियाणा में न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां पर दिन में भी सर्दी से राहत महसूस नहीं हो रही है। साथ ही कई शहर घने कोहरे की चपेट में हैं। जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। वहीं शीतलहर के कारण लोग दिन-रात ठिठुर रहे हैं। बुधवार को हरियाणा के अंबाला में दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ी। यहां अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 9 डिग्री कम था। इसके अलावा करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

End of Feed