Haridwar Rishikesh railway track: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा बोल्डर गिर गया है। इस कारण रेलवे मार्ग बाधित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह हरिद्वार- ऋषिकेश रूट है, जहां ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल रुक गई है। दूसरी ओर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयास जारी हैं।
प्रतीकात्मक फोटो (ANI)
हरिद्वार रेलवे के कर्मचारी करण सिंह ने बताया, '50 से 60 कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। अन्य कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया है। हमारा प्रयास है कि हम जल्द ही मार्ग को बहाल कर पाएं।'
बताया गया कि कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ट्रैक को बहाल करने में 8-10 घंटे लग सकते हैं।
(खबर अपडेट की जा रही है)
