हरिद्वार लोकसभा चुनाव : एक EX-CM और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे में कड़ा मुकाबला

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत हरिद्वार लोकसभा सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बड़े बेटे वीरेंद्र रावत यहां से सीधे मुकाबले में हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में उत्तराखंड की हरद्वार सीट (Hardwar Loksabha Constituency) पर सभी की निगाहें हैं। यहां पर मुकाबला बड़ा ही रोचक है। तराई इलाके की इस सीट पर सीधा मुकाबला एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के बीच है। लेकिन इस लड़ाई में एक मुस्लिम उम्मीदवार त्रिकोणीय बना रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार हरद्वार में करीब 83 फीसद हिंदू आबादी रहती है, जबकि इस धार्मिक नगरी में करीब 16 फीसद आबादी मुस्लिम है। हरद्वार सहित उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम घोषित होगा तो पता चल जाएगा कि हरद्वार की जनता ने इस बार किसे आशीर्वाद दिया है। चलिए जानते हैं हरद्वार का पूरा सियासी गणित क्या है -

Hardwar Loksabha Constituency.

हरद्वार लोकसभा सीट का हाल

पहले तो ये जान लें कि हरद्वार और हरिद्वार (Hardwar or Haridwar) दोनों एक ही जगहें हैं। जानकारों के अनुसार भोले बाबा के भक्त इस जगह को हरद्वार यानी हर का द्वार कहते हैं और भगवान विष्णु के उपासकों कों लिए यह हरि का द्वार यानी हरिद्वार है। इसलिए हरिद्वार और हरद्वार में बिल्कुल भी कंफ्यूज न हों।

End of Feed