Hardoi School Gas Leak: संडीला के लायंस पब्लिक स्कूल में गैस लीक, 20 से ज्यादा बच्चे बीमार; आखिर क्यों हुआ ये हादसा?

हरदोई के संडीला में एक स्कूल में गुरुवार सुबह गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। तेज गंध के बाद 25 बच्चे खांसी, सांस लेने में दिक्कत और चक्कर जैसी समस्याओं से बीमार पड़ गए। बच्चों को तुरंत सीएचसी संडीला ले जाया गया, जहां अचानक भीड़ से बिस्तरों की कमी हो गई। पुलिस-प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

हरदोई के संडीला इलाके में गुरुवार सुबह एक स्कूल में अचानक गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। तेज गंध फैलते ही बच्चों में खांसी, सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आने जैसी समस्याएं शुरू हो गईं। करीब 25 बच्चे इससे गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

hardoi school

हरदोई के संडीला में एक प्राइवेट स्कूल में हुई गैस लीक।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

बीमार बच्चों को भेजा गया सीएचसी संडीला

End of Feed