Ram Baraat in Badaun : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आज आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिले के सभी ऑफिस आज आधे दिन तक ही खुलेंगे। डीएम ने आज आधे दिन के अवकाश के लिए आदेश जारी किया है। आज जिले में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके कारण आज दोपहर दो बजे से जिले के सभी ऑफिस बंद रहेंगे।
बदायूं के सभी ऑफिस में आधे दिन का अवकाश (सांकेतिक फोटो)
भगवान राम की शोभायात्रा
बदायूं में हर साल मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की बारात भव्य तरीके से निकाली जाती है। आज भी भगवान राम की शोभायात्रा पूरे जश्न के साथ निकाली जाएगी। जिसके चलते बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। दोपहर दो बजे से जिलाधिकारी की ओर से अवकाश घोषित किया गया है।
