ग्वालियर में इश्क का खौफनाक अंजाम! प्रेमिका के पति और ससुर को पेट्रोल से जलाया, फिर निगला जहर

ग्वालियर में विवाहित प्रेमिका से मिलने से रोकने पर एक युवक ने उसके पति और ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी ने वारदात के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रजत पाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहित प्रेमिका से मिलने में बाधा बन रहे उसके पति और ससुर पर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। घटना में पति और ससुर गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि आरोपी भी जहरीला पदार्थ खाने के बाद बीमार हो गया। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

crime scene

प्रेमिका के पति और ससुर को पेट्रोल से जलाया( Representational Image)

घटना माधवगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह की परेड इलाके की है। आरोपी की पहचान रजत पाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन साल से विवाहिता के साथ एक निजी अस्पताल में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि जब महिला के पति को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उसने रजत को समझाया और घर आने-जाने से रोक दिया था।

End of Feed