Gwalior के सबसे बड़े अस्पताल का हाल बेहाल, मरीजों के वार्ड में चूहों का राज, देखें Video

ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयारोग्य अस्पताल समूह का कमला राजा अस्पताल इन दिनों सुर्खियों में हैं। यहां के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियों में आप यहां के खराब और हालात और चूहों का आंतक साफ देख सकते हैं। हालांकि, वीडियों वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आए हैं और अस्पताल में अनियमितताओं को सुधारने के आदेश जारी किए गए हैं।

Gwalior: सरकारी अस्पतालों की खराब हालत की खबरें आती रहती हैं। यहां इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को खराब व्यवस्था के कारण कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में एक बार फिर ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयारोग्य अस्पताल समूह का कमला राजा अस्पताल इन दिनों सुर्खियों में हैं। यहां के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक तरफ चूहे वार्ड में उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं, तो दूसरे वीडियो में आवारा कुत्ते आराम फरमाते देखे जा रहे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया है और अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को सुधारने में जुट गया है।

gwalior

ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का हाल

एपमी के सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल

End of Feed