गुवाहाटी के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, साथी गिरफ्तार, 'लव जिहाद’का संदेह

असम में एक होमस्टे में गंभीर हालत में मिली गुवाहाटी विश्वविद्यालय की छात्रा की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने उसके साथ मौजूद युवक आशिक अली को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है।

Guwahati Homestay Case: असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके गरल में शनिवार को एक होमस्टे में गंभीर हालत में मिली एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ हुई इस घटना के संबंध में उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर कड़ी कार्रवाई की मांग की , वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और होमस्टे के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

dead

गुवाहाटी के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत (सांकेतिक फोटो)

होमस्टे ने नहीं लिए थे पहचान पत्र

अधिकारी ने बताया कि धारापुर इलाके की रहने वाली छात्रा को शुक्रवार देर रात गंभीर हालत में गरल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया, ’’छात्रा को एक स्थानीय होमस्टे से लाया गया था। होमस्टे के पदाधिकारियों के अनुसार, छात्रा और एक युवक ने कमरा बुक किया था। छात्रा के साथ मौजूद युवक ने खुद को उसका प्रेमी बताया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ गिरफ्तार आरोपी की पहचान गरिगांव इलाके के आशिक अली के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि होमस्टे ने दोनों से अनिवार्य पहचान पत्र नहीं लिए थे और इस संबंध में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed