Gurugram News: हर बारिश में क्यों डूब जाता है गुरुग्राम? केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने CM सैनी से मिलकर दिए सुझाव

Gurugram News: गुरुग्राम में हर साल मानसून के दौरान होने वाले जलभराव पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने शहर में अंडरग्राउंड जल निकासी नेटवर्क बनाने का सुझाव दिया।

Gurugram News: बारिश के दौरान गुरुग्राम में बार-बार होने वाले जलभराव को लेकर केंद्रीय मंत्री और गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) से मुलाकात की। राव इंद्रजीत ने कहा कि जलभराव गुरुग्राम की हर साल की बड़ी समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा, पिछले लगभग 20 सालों से शहर इस परेशानी का सामना कर रहा है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस और कंक्रीट फैसले लेने की जरूरत बताई।

Rao inderjeet gurugram

हर बारिश में पानी-पानी हो जाता है गुरुग्राम

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बारिश होते ही शहर के कई हिस्सों में पानी भर जाता है और यह स्थिति साल दर साल दोहराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अस्थायी उपायों से समस्या का समाधान संभव नहीं है। इस मामले में जिन कार्यों को पूरा नहीं किया गया या जहां लापरवाही हुई, वहां संबंधित अधिकारियों से जवाब और स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

End of Feed