Gurugram: मंगेतर को कमरे पर बुलाकर खाईं सेक्स वर्धक दवाइयां; ओवरडोज से हुई मौत

​Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर 53 में 29 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। पुलिस को सेक्स वर्धक दवाओं के ओवरडोज के कारण हार्ट अटैक आने का शक है। जानें क्या है पूरा मामला।

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर 53 इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि युवक की जान यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाओं (Sex-enhancing drugs) की ओवरडोज के कारण गई है।

Gurugram News sex enhancing drug overdose death

बिस्तर पर पड़े मिले दवाओं के खाली पैकेट (सांकेतिक चित्र)

सेक्टर 53 के पीजी फ्लैट में मिला शव

मृतक की पहचान रोहित लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नागपुर का रहने वाला था। रोहित दिल्ली में 'क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया' (QCI) में कार्यरत था और गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित एक पीजी में किराए पर रहता था। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब रोहित के साथ काम करने वाला एक सहकर्मी उसे दफ्तर ले जाने के लिए उसके कमरे पर पहुंचा।

End of Feed