गुरुग्राम में आग के बीच फरिश्ता बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाईं कई जिंदगियां

हरियाणा के गुरुग्राम के उद्योग विहार में शुक्रवार को एक कंपनी के तहखाने में लगी आग ने हड़कंप मचा दिया। घने धुएं के बीच पांच कर्मचारी अंदर फंस गए, जिन्हें पुलिस ने सूझबूझ और बहादुरी से सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 स्थित एक कंपनी में शुक्रवार को लगी भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। प्लॉट नंबर 896 के तहखाने में सुबह करीब 11:45 बजे आग भड़क उठी, जहां उस समय कर्मचारी काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, आग लगते ही कई लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन घना धुआं फैलने के कारण दो महिलाओं समेत पांच कर्मचारी अंदर ही फंस गए। ऐसे में स्थानीय लोगों में सवाल उठने लगा कि, अंदर फंसे लोगों की जान जल्द से जल्द कैसे बचाई जाए?

Gurugram Police Averts Major Tragedy

गुरुग्राम पुलिस की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए गश्त पर मौजूद पुलिस की ERV-302 टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। बताया गया कि, पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए कंपनी का शीशा तोड़कर और स्थानीय संसाधनों व सीढ़ियों की मदद से अंदर फंसे कर्मचारियों तक पहुंच बनाई। अपनी जान जोखिम में डालते हुए टीम ने सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

End of Feed