Gurugram News: शादी वाले घर में छाया मातम, हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने के एक महिला की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 02:55 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम में शादी वाला घर की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गई। यहां हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Gurugram News: हरियाणा में गुरुग्राम से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शादी की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गई। यहां करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दो लोगों के झुलस जाने की सूचना मिली है। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gurugram News

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला साइबर सिटी के भवानी एनक्लेव का है। बताया जा रहा है कि भवानी एनक्लेव की गली नंबर-6 में एक हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में महिला आ गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, इसमें अन्य दो लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। वहीं, दो लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।

End of Feed