Gurugram News: गुरुग्राम में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, चली गोलियां, लहराई तलवार

गुरुग्राम में दो गुटों के बीच झड़प हुई। झड़प के दौरान दोनों गुटों के बीच गोलियां चली और तलवार लहराई गई। साथ ही कार से कुचलने की कोशिश की गई।

Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो गए और बंदूकें और तलवार निकल आई। इतने से बात नहीं बनी तो कार से कुचलने की कोशिश की गई। पास में लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई।

Gurugram (10)

झड़प।

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हो रही है। दोनों के बीच पत्थरबाजी हुई और हाथों में तलवार लेकर एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों गुटों के लोग कार से एक-दूसरे को कुचलने की कोशिश करते नजर आए। इसी बीच, एक युवक के हाथ में बंदूक दिख रही है, जो फायरिंग कर देता है।

End of Feed