Gurugram में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 2 बहनों की मौत; पिता का बुरा हाल

हरियाणा के गुरुग्राम में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत हो गई और उनके पिता झुलस गए।

गुरुग्राम के नाहरपुर गांव में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत हो गई और उनके पिता झुलस गए। बच्चियों की पहचान अलका (6) और पलक (8) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चियों के पिता हरेश्वर गिरी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।

cylender blast

सांकेतिक फोटो।

2 बहनों की मौत

पुलिस के अनुसार, यह घटना मानेसर थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि गिरी कमरे में खाना बना रहे थे और उनकी बेटियां खेल रही थीं, तभी गैस सिलेंडर फट गया। तीनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल सेक्टर 10 ले जाया गया, जहां अलका को मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed