Model Sheetal Murder: हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कार्यरत मॉडल शीतल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अनजान बदमाशों ने उसका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। उसका शव गांव खांडा के पास रिलायंस नहर से बरामद हुआ। मृतक शीतल पानीपत की रहने वाली थी, जिसकी गुमशुदगी का मुकदमा पानीपत पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था।
हरियाणवी मॉडल शीतल (फाइल फोटो)
पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल सोनीपत पुलिस इस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, नेहा ने मतलौडा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन शीतल, जो हरियाणवी एलबम में मॉडल के तौर पर काम करती थी, 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। इस शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। डीएसपी राजबीर सिंह ने हत्या की पुष्टि की है, जिसके बाद मतलौडा थाना पानीपत से जांच टीम सोनीपत के लिए रवाना हुई।
