वीडियो लाइक करने के नाम पर साइबर जालसाजों के जाल में फंसा आईटी पेशेवर, एक झटके में गंवाए 42 लाख रुपये

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 16, 2023, 05:07 PM IST

इस मामले में वॉट्सऐप पर आईटी पेशेवर को आसानी से पैसे कमाने का झांसा दिया गया। उसे वॉट्सऐप पर पार्ट टाइम नौकरी की पेशकश करने वाला एक संदेश मिला था।

Cyber Fraud: इन दिनों ऑनलाइन लगातार घोटाले बढ़ रहे हैं और कोई भी इनसे सुरक्षित नहीं है। हाल ही में सामने आए एक मामले में एक आईटी पेशेवर साइबर जालसाजों के जाल में फंस गया और 42 लाख रुपये गंवा बैठा। मामला अधिक कमाई को लेकर वॉट्सऐप संदेश से जुड़ा है। इस मामले में वॉट्सऐप पर आईटी पेशेवर को आसानी से पैसे कमाने का झांसा दिया गया। उसे वॉट्सऐप पर पार्ट टाइम नौकरी की पेशकश करने वाला एक संदेश मिला। संदेश में कहा गया था कि वह केवल YouTube वीडियो को पसंद करके अतिरिक्त कमाई कर सकता है।

Cyner Fraud

साइबर जालसाजों के जाल में फंसा आईटी पेशेवर

यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने का झांसा

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर 102 में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने वाले पीड़ित को 24 मार्च को वॉट्सऐप पर एक संदेश मिला जिसमें उसे पार्ट टाइम नौकरी की पेशकश की गई थी। उसे बताया गया कि वह YouTube पर वीडियो लाइक करके अतिरिक्त कमाई कर सकता है। बाद में उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें दिव्या नाम की एक लड़की का प्रोफाइल था। ग्रुप में शामिल होने के तुरंत बाद कमल, अंकित, भूमि और हर्ष के नाम के ग्रुप मेंबर्स ने गारंटी के साथ रिटर्न का वादा करके पीड़ित को अपना पैसा निवेश करने के लिए राजी किया।

End of Feed