Gurugram: सोसायटी की आठवीं मंजिल से संदिग्‍ध परिस्थितियों में गिरकर छात्र की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:12 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना इलाके में स्थित एक सोसायटी में अपने दोस्‍त से किताब लेने आए 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। छात्र यहां पर चौथी मंजिल पर अपने दोस्‍त से मिलकर आठवीं मंजिल पर पहुंच गया था। इस मामले में मृतक छात्र के परिजनों ने पुलिस से धक्‍का देकर गिराने की आशंका व्‍यक्‍त की है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
सेक्टर-40 थाना इलाके में स्थित एक सोसायटी से गिरा छात्र

मृतक छात्र यहां पर अपने एक दोस्‍त से किताब लेने आया था

चौथी मंजिल पर दोस्‍त से मिलकर आठवीं मंजिल पर पहुंच गया


Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना इलाके में स्थित एक सोसायटी से गिरकर 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र यहां पर अपने एक दोस्‍त से मिलने आया था और आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत हुई। इस मामले में मृतक छात्र के परिजनों ने पुलिस से धक्‍का देकर गिराने की आशंका व्‍यक्‍त की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची सेक्टर-40 थाना पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि यह हादसा था या हत्‍या।

Student Death In Gururgram

सोसायटी के आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

जानकारी अनुसार, मृतक छात्र अपने दोस्‍त के घर पर दोपहर को किताब लेने के लिए पहुंचा था। दोस्त ने पुलिस को बताया कि, उसने मुझसे किताब मांगी थी और मैनें किताब होने से इंकार कर दिया था। दोनों के बीच करीब चार मिनट तक बातचीत हुई थी। जिसके बाद छात्र लिफ्ट से नीचे आया और बाहर निकलने की जगह एक बार फिर से चौथी मंजिल पर पहुंचा और वहां लिफ्ट से बाहर निकलकर वह सीढ़ियों की तरफ चला गया। इसके कुछ मिनट बाद ही आठवीं मंजिल से वह सीधे नीचे गिर गया।

End of Feed