Gurugram: फार्म हाउस अब पुरानी पीढ़ी या रिटायर हुए लोगों की पसंद नहीं है। बल्कि ये तनाव भरी लाइफ में सुकून पाने और प्रकृति से जुड़ने का जरिया बन गया है। घर को लेकर नई पीढ़ी की प्राथमिकताएं बदल रही हैं और वे काम से वापस आने पर अपने लिए शांति चाहते हैं। यही वजह है कि वे फार्महाउस को लेकर काफी एक्टिव हैं और इसे लग्जरी नहीं जीवनशैली का एक हिस्सा मानते हैं।
RRG Chairman Vijay Chaudhary Reveals why Farmhouse demand is at its peak
आरआर ग्रुप के चेयरमैन विजय चौधरी का कहना है कि मौजूदा समय में फार्महाउस की मांग और आवश्यकता अपने चरम पर है। इसकी डिमांड इससे पहले कभी इतनी नहीं रही। नई पीढ़ी अपनी सोच और फैसलों को लेकर पहले से ज्यादा सजग और बहुत समझदारी से प्रॉपर्टी में आगे कदम रख रही है।
क्यों बढ़ रही है फार्महाउस की डिमांड
आरआर ग्रुप के चेयरमैन विजय चौधरी के अनुसार, समय के साथ लोगों की अपने सपनों के घर की प्राथमिकताएं और प्राथमिकताएं भी तेजी से बदल रही हैं। वे घर को महज रहने की चार दीवारों की बजाय वे इसे सुकून और शांति का ठिकाना मानते हैं। तभी वे फार्महाउस में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं जहां वे खेती करने और नेचर से जुड़ने के साथ परिवार के साथ क्वॉलिटी समय बिता सकें।
RRG Chairman Vijay Chaudhary
बता दें कि राम रतन समूह के अध्यक्ष विजय चौधरी रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ा नाम हैं और फार्म हाउस में अपनी विजिनरी दृष्टि के चलते कई बार सम्मानित भी किए जा चुके हैं।
