नीचे बस अड्डा और ऊपर शॉपिंग मॉल, गुरुग्राम में अब शॉपिंग करके घर जाना

गुरुग्राम के सेक्टर 65 में 6 एकड़ की जमीन पर प्राधिकरण द्वारा नीचे बस अड्डा और उसके ऊपर मॉल बनाने की तैयारी की जा रही है। इस परियोजना को लेकर मुख्यालय से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

गुरुग्राम में बनने को तैयार है एक खास तरह का बस अड्डा। जिसमें नीचे बस अड्डा होगा और ऊपर बनेगा शॉपिंग मॉल। इस खास बस अड्डे कम शॉपिंग मॉल का निर्माण गुरुग्राम सेक्टर 65 में किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण को इसकी परियोजना सौंपी दी है, जिसमें बताया जा रहा है कि प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के आधार पर बस अड्डे को बनाया जाएगा। इस बस अड्डे की सबसे खास बात ये है कि इसमें पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। बस अड्डे में भूमिगत पार्किंग भी बनाई जाएगी। सभी लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।

Gurugram

नीचे बस अड्डा और ऊपर शॉपिंग मॉल

एचएसवीपी प्रशासन द्वारा मुख्यालय भेजा गया प्लान

तीन मंजिला इस परियोजना को मंजूरी के लिए एचएसवीपी प्रशासन द्वारा मुख्यालय भेजा गया है मंजूरी मिलने के बाद योजना को आगे बढ़ाने का कार्य शुरू किया जाएगा। बता दें कि इसमें शॉपिंग मॉल और दुकानों को ई-नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा।

End of Feed