Gurugram: अब जितना रिचार्ज, उतनी खर्च कीजिए बिजली, गुरुग्राम में अब लगेंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 01:20 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम के बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बिजली निगम यहां पर अब स्‍मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। जिसे लोग मोबाइल की तरह रिचार्ज कर बिजली यूज कर सकते हैं। मीटर लगाने का कार्य अगले सप्‍ताह शुरू होगा और दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया लाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगने का कार्य गुरुग्राम और फरीदाबाद में
  • 6 फरवरी से शुरू होगा और दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्‍य
  • गुरुग्राम में अभी लगाए जाएंगे 3 लाख 70 हजार स्‍मार्ट मीटर

Gurugram News: गुरुग्राम के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब यहां के लोग भी मोबाइल की तरह अपने बिजली मीटर का रिचार्ज करा सकेंगे। जैसे ही रिचार्ज खत्म होगा, वैसे ही बिजली भी कट जाएगी। दरअसल, इस माह से गुरुग्राम में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगने का कार्य शुरू होने जा रहा है, यह कार्य हरियाणा में सबसे पहले गुरुग्राम और फरीदाबाद में शुरू होगा। दिसंबर 2023 के अंत तक जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार गुरुग्राम और फरीदाबाद में पहले चरण के तहत पांच लाख मीटर लगाए जाएंगे। गुरुग्राम में जहां 3 लाख 70 हजार मीटर लगेंगे, वहीं फरीदाबाद में 1 लाख 20 हजार बिजली मीटर लगाए जाएंगे।

Gurugram Smart Electricity Meter

गुरुग्राम में लगेंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर

बता दें कि, हरियाणा सरकार ने 2019 में राज्‍य के सभी 22 जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की घोषणा की थी। इस योजना के पहले चरण में मीटर लगाने के लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, पंचकूला सहित पांच जिलों को शामिल किया गया। इसमें से अब दो जिलों में स्‍मार्ट बिजली मीटर का कार्य शुरू हो रहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं, 6 फरवरी से मीटर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिन जगहों पर मीटर लग जाएगा, वहां पर स्‍मार्ट मीटर से रिचार्ज करने की सुविधा शुरू हो जाएगा।

End of Feed