Panchkula Accident: पंचकूला में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की भिड़ंत, चार की मौत

Panchkula Accident: पंचकूला के पिंजौर में कालका बिटना कॉलोनी के पास एक कार की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार चारों युवकों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Panchkula Accident: हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस गंभीर हादसे में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है। जब पंचकूला में पिंजौर के सोलन-शिमला बाईपास पर परमाणु की ओर से आ रही कार कालका बिटना कॉलोनी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई।

End of Feed