गुरुग्राम में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख

Gurugram Fire: गुरुग्राम के मानेसर में गुरुवार की शाम छह बजे के करीब एक कपड़ा बनाने वाली कंपनी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है।

Gurugram Fire: गुरुग्राम के मानेसर में गुरुवार शाम को एक कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बिल्डिंग की कई मंजिल पर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन और दमकल की टीम पहुंची। आग को बुझाने के लिए दमकल की करीब 25 गाड़ियों को लगाया गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रथम दृष्टया में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है।

Gurugram Fire

कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग (फोटो साभार-ANI)

लाखों का सामान जलकर खाक

आईएमटी मानेसर के सेक्टर-8 में न्यूमेरो यूनो कंपनी की बिल्डिंग में गुरुवार को भीषण आग लग गई। मानेसर अग्निशमन केंद्र के एक दमकल अधिकारी के अनुसार गुरुवार को शाम छह बजे के करीब बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई और जल्द ही तीनों मंजिलों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।

End of Feed