Gurugram: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन 215 करोड़ में बनेगा मॉर्डन, मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं, जानें अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 02:14 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम रेलवे स्‍टेशन को अपग्रेट करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। इस स्टेशन को रेलवे 215 करोड़ की लागत से मॉर्डन बनाने जा रहा है। आरएलडीए ने स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए आरएफपी आमंत्रित किया है। स्‍टेशन डेवलपमेंट के इस कार्य को रेलवे ने लाइट-हाउस प्रोजेक्ट नाम दिया है। यहां पर यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने किया स्‍टेशन के लिए आरएफपी आमंत्रित
  • मार्च माह से शुरू हो जाएगा स्‍टेशन डेवलपमेंट का कार्य
  • रेलवे ने इसे लाइट हाउस प्रोजेक्‍ट नाम दिया


Gurugram: गुरुग्राम के लोगों का रेलवे स्‍टेशन डेवलपमेंट का इंतजार खत्‍म हो गया है। इस रेलवे स्टेशन को अब 215 करोड़ की लागत से मॉर्डन बनाया जाएगा। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए आरएफपी (रीक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) आमंत्रित किया है। रेलवे ने स्‍टेशन डेवलपमेंट के इस प्रोजेक्‍ट को लाइट-हाउस प्रोजेक्ट नाम दिया है। इस स्‍टेशन को कई नई तकनीकी के साथ अपग्रेड किया जाएगा। स्‍टेशन डेवलपमेंट का कार्य प्री-इंजीनियर्ड और प्री-फैब तकनीकी से किया जाएगा। इससे जहां परियोजना को पूरा करने में कम समय लगेगा, वहीं निर्माण के दौरान स्‍टेशन पर यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी। ई-निविदा आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है।

Gurugram News

गुरुग्राम रेलवे स्‍टेशन का प्‍लेटफार्म

आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश डुडेजा ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्‍टेशन को अपग्रेट करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। इस स्‍टेशन पर व्यवसायिक और रिटेल विकास के साथ यात्रियों के सुविधाओं में विकास किया जाएगा। स्टेशन का डिजाइन ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के तहत तैयार किया गया है। अपग्रेड किए गए स्टेशन में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक लॉबी, फूड कोर्ट, पेड लाउंज, रेलवे अधिकारियों के लिए ऑफिस और रिटेल के लिए अगल से जगह बनाई जाएगी। इसके अलावा सभी प्‍लेटफार्म पर अधिक क्षमता वाले अतिरिक्त लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे।

End of Feed