Gurugram: तलाक के केस में कोर्ट में बयान देने के लिए प्रोटेक्शन ऑफिसर ने मांगी थी रिश्‍वत, गिरफ्तार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 04:33 PM IST

Gurugram: साइबर सिटी में तलाक के एक मामले में अदालत में बयान दर्ज कराने के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। यह रिश्वत एक प्रोटेक्शन ऑफिसर ने मांगी थी, जिसे स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने एक महिला के तलाक के केस में बयान दर्ज कराने के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे। पैसे नहीं देने पर कोर्ट में बयान भी दर्ज नहीं कराए।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बदले मांगे थे पांच हजार रुपये
  • पैसे न मिलने पर आरोपी अधिकारी ने बयान नहीं दर्ज कराए
  • विजिलेंस ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार, चल रही जांच

Gurugram: साइबर सिटी में रिश्‍वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। तलाक के एक मामले में अदालत में बयान दर्ज कराने की एवज में रिश्वत मांगने वाली प्रोटेक्शन ऑफिसर को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। महिला प्रोटेक्‍शन ऑफिसर पर पांच हजार रुपये रिश्‍वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसका साक्ष्‍य विजिलेंस में जमा करने के साथ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी प्रोटेक्शन ऑफिसर मीना कुमारी को जांच के लिए ऑफिस बुलाया था। जहां पर पूछताछ के बाद आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Protection Officer arrested in Gurugram

रिश्‍वत मांगने वाली प्रोटेक्‍शन ऑफिसर गिरफ्तार ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मोलाहेडा की रहने वाली निशा यादव का पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। इसी मामले में प्रोटेक्‍शन अधिकारी पर रिश्‍वत मांगने का आरोप लगाते हुए निशा यादव ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में निशा ने आरोप लगाया था कि तलाक के इस मामले में प्रोटेक्शन ऑफिसर मीना कुमारी को उसके बयान अदालत में दर्ज कराने थे। लेकिन आरोपी अधिकारी उसका बयान दर्ज नहीं करा रही थी। यह बयान दर्ज कराने के बदले मीना कुमारी ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

End of Feed