Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में गैंगरेप का एक बड़ा मामला सामने आया है। फ्लैट दिखाने के बहाने तीन आरोपियों ने बख्तावर चौक पर कार के अंदर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। 35 वर्षीय पीड़ित महिला का आरोप है कि, आरोपी प्रॉपर्टी डीलर उसे फ्लैट दिखाने के बहाने अपनी गाड़ी से ले गया था। वहां से वापस लौटते समय रात करीब 8 बजे बख्तावर चौक पर उसके दो साथी और मिले और तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने इस मामले में सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
गुरुग्राम में महिला से तीन लोगों ने किया गैंगरेप
पुलिस को शिकायत देने वाली पीड़ित महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। वो गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और यहां पर किराये के मकान में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि, वह रहने के लिए दूसरे फ्लैट की तलाश कर रही थी। इसी दौरान वह कुछ दिन पहले आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के संपर्क में आई। प्रॉपर्टी डीलर फ्लैट दिखाने के लिए पहले भी कई बार उसे लेकर गया, लेकिन कोई फ्लैट फाइनल नहीं हुआ था।
