Gurugram: कुत्ते को डंडा मारने के विवाद में हिस्ट्री शीटर ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 08:30 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम के गांव दमदमा में कुत्ते को डंडा मारने के विवाद में करीब डेढ़ साल बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक युवक की हत्‍या कर दी। आरोपी बदमाश अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी पर पहले से ही 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक और आरोपी के बीच करीब डेढ़ साल पहले हुआ था विवाद
  • आरोपियों ने पहले शराब पिलाई और फिर लाठी-डंडे से बोल दिया हमला
  • हिस्ट्रीशीटर और इसके तीन साथियों पर हत्‍या का मामला दर्ज

Gurugram News: गुरुग्राम के गांव दमदमा में कुत्ते को डंडा मारने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि, इस घटना के करीब डेढ़ साल बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक युवक की हत्‍या कर दी। आरोपी बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्‍या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

gurugram crime

गुरुग्राम में पीट-पीटकर युवक की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मृतक युवक के भाई दमदमा निवासी भीम सिंह द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि, उसके भाई अर्जुन का इलाके के बदमाश और गुरुग्राम पुलिस का हिस्ट्रीशीटर सुरजन के साथ करीब डेढ़ साल पहले कुत्ते को डंडा मारने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय यह मामला शांत हो गया था। हालांकि दो माह पहले एक बार फिर से उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बीती रात आरोपी सूरजन ने उसके भाई अर्जुन को धोखे से बुलाया और उसे जमकर शराब पिलाई। इसके बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर अर्जुन पर लाठी, डंडे व ईंट-पत्थरों से तब तक हमला किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

End of Feed