Gurugram: ज्‍वेलर से लूट करने वाले चारों बदमाश दबोचे, एक माह की तैयारी के बाद की थी लूट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 07:57 PM IST

Gurugram: न्यू पालम विहार इलाके में ज्‍वेलर को गोली मारकर लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। एक आरोपी को घटना के समय ही पकड़ लिया गया था, बाकि को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि, इन आरोपियों ने एक माह पहले ही लूट की प्‍लानिंग तैयार की थी। लूट का मुख्‍य आरोपी अभी भी फरार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन आरोपियों को पुलिस ने पानीपत से गिरफ्तार किया
  • आरोपियों ने एक माह पहले ही तैयार कर ली थी साजिश
  • लूट का मुख्‍य आरोपी अभी भी है फरार, पुलिस कर रही तलाश

Gurugram: साइबर सिटी के न्यू पालम विहार इलाके में एक ज्‍वेलर को गोली मारकर लूट करने वाले चार आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को घटना के वक्‍त ही भीड़ ने दबोच लिया था, बाकि अन्य तीन आरोपियों को गुप्‍त सूचना के आधार पर पानीपत से गिरफ्तार किया। इन आरोपियों की पहचान नरेश उर्फ नंदू, अजय उर्फ संजू, अंकित और राजेश के रूप में हुई। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है। इस पूरी वारदात की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि, जल्‍द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Gurugram Police

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी

बता दें कि, मंगलवार रात को दुकान बंद कर घर जा रहे ज्‍वेलर से लूट की थी। तीन बदमाशों ने घेर कर ज्‍वेलर से उसका बैग छीनने की कोशिश की। ज्‍वेलर ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जो कंधे में लगी। घटना के बाद भीड़ ने आरोपियों को घेर लिया। जिसके बाद बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। दो आरोपी भागने में सफल हुए, एक बदमाश को भीड़ ने दबोच कर जमकर पीटा। इसी आरोपी से पूछताछ में पता चला कि, इस वारदात में पांच लोग शामिल थे। इस बदमाश से पूछताछ करने के बाद बाकि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

End of Feed