Gurugram: बीच रास्‍ते युवती को बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश, विरोध पर शराबी ने किया हेलमेट से हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 02:44 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में एक युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है। नशे में धुत पड़ोसी युवक ने पहले युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने हमला बोल दिया। जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी युवक युवती के पड़ोस में ही रहता है
  • युवती को बचाने आए ऑटो चालक पर भी बोला हमला
  • युवक, युवती और उसकी बहन से पहले भी कर चुका गाली-गलौज

Gurugram: गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में एक युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है। बीती रात नशे में धुत एक बाइक सवार युवक ने पहले सरेराह युवती को जबरदस्‍ती अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की, जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने हेलमेट से युवती पर हमला बोल दिया। यह देख पास में मौजूद एक ऑटो चालक ने युवती को बचाने की कोशिश की तो उस युवक ने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। युवती के साथ मारपीट की यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इसका फुटेज पुलिस ने जब्‍त कर लिया है।

Kidnapping in Gurugram

गुरुग्राम में युवती के अपहरण की कोशिश

न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, वह ब्यूरी पार्लर में काम करती है। बीती रात करीब 11 बजे काम खत्‍म कर वह अपने कमरे पर आ रही थी। जब वह अपने घर के पास ऑटो से उतरी तो वहां पर पड़ोस में रहने वाला एक युवक मोटरसाइकिल पर आया। युवती का आरोप है कि, यह युवक शराब के नशे में पूरी तरह से धुत था। आरोपी ने युवती को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की, युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हेलमेट से हमला बोल दिया। यह देख पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने युवती को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।

End of Feed