Gurugram: गोल्फ कोर्स रोड पार करना अब होगा आसान, GMDA करवाने जा रही है चार फुट ओवर ब्रिज का निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 09:52 PM IST

Gurugram: शहर के सबसे व्यस्त रोड में से एक गोल्फ कोर्स रोड पर पैदल आवाजाही को सुगह और सुरक्षित बनाने के लिए यहां पर चार एफओबी का निर्माण किया जाएगा। जीएमडीए अभी इनकी डिजाइन तैयार करने में जुटा है। इनका निर्माण अगले दो से तीन माह में शुरू हो जाएगा और इसे 2024 के अंत तक पूरा होने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन से चार माह में शुरू होगा निर्माण, 2024 तक पूरा होने की संभावना
  • अभी गोल्‍फ कोर्स रोड पर 10 किमी तक नहीं है एक भी एफओबी
  • इनके बन जाने से पैदल के साथ साइकिल सवारों की यात्रा भी होगी सुरक्षित


Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम के सबसे व्यस्त रोड में से एक गोल्फ कोर्स रोड को पैदल चलने वाले लोगों के लिए सुरक्षित और आसान बनाने की योजना तैयार हो गई है। इस सड़क पर एक तरफ से दूसरी तरफ आने-जाने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) चार फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाएगा। इन सभी एफओबी का निर्माण अगले दो से तीन माह में शुरू हो जाएगा और इसे 2024 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, ये फुट ओवर ब्रिज उन चार मुख्‍य जगहों पर बनाए जाएंगे, जहां पर सबसे ज्‍यादा पैदल चलने वालों की आवाजाही होती है।

Gurugram Golf Course Road

गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड

इन एएफओबी को बनाने के लिए जीएमडीए द्वारा जगह का चुनाव भी कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इन एफओबी को ब्रिस्टल चौक, अशोक क्रिसेंट मार्ग के पास चक्करपुर गांव के चौराहे पर, पारस डाउनटाउन बिल्डिंग के पास और टाइम्स सेंटर के पास बनाया जाएगा। अधिकारी अब इनका डिजाइन तैयार करने में जुटे हैं। अधिकारियों के अनुसार इन एफओबी का डिजाइन ऐसा होगा, जिससे पैदल लोगों के अलावा साइकिल चालक भी इनका उपयोग कर सकें। इन चारों एफओबी के बन जाने के बाद इस रोड पर होने वाली दुघटर्नाओं से राहत मिलेगी।

End of Feed