Gurugram News: एक अक्टूबर से दिल्ली जाएंगी सिर्फ ये बसें, पहचान कर करें बस में प्रवेश, नहीं तो होगी परेशानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 03:07 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम से दिल्‍ली के बीच बस से अपडाउन करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। एक अक्‍टूबर से पुरानी बसें दिल्‍ली नहीं जाएंगी। ये बसें बॉर्डर से ही वापसी कर लेंगी। सिर्फ नई बसें ही दिल्‍ली में एंट्री करेंगी।

Gurugram News: अगर आप गुरुग्राम से दिल्ली बस के द्वारा अपडाउन करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप दिल्‍ली जा रहे हैं तो एक अक्टूबर से बस देखकर ही उसमें सफर करें। क्‍योंकि एक अक्टूबर से गुरुग्राम और दिल्ली के बीच सड़कों पर हरियाणा रोडवेज की सभी पुरानी बसें बंद हो जाएगी। यह फैसला दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर रोकथाम लगाने के लिए लिया है। ऐसे में एक अक्‍टूबर से गुरुग्राम से दिल्ली के होकर लंबे रूट पर चलने वाली सभी बसों को बदलकर इनकी जगह पर सिर्फ नई बसों को ही चलाया जाएगा।

gurugram news

गुरुग्राम से ये बसें नहीं जाएंगी दिल्ली (फोटो- ट्विटर)

दरअसल, दिल्ली सरकार ने एक अक्‍टूबर से बीएस-चार मॉडल इंजन वाली सभी बसों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को ध्‍यान में रखकर हरियाणा परिवहन विभाग ने गुरुग्राम डिपो में पहले ही 10 बस बीएस-छह मॉडल के भेज दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, ये बसें अभी अलग-अलग रूट पर चल रही थी, लेकिन अब इन सभी बसों को दिल्ली से होकर जाने वाले रूट पर चलाया जाएगा।

End of Feed