Gurugram: गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर नामी बिजनेसमैन को धमकी दे मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 09:52 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्‍टर-14 में रहने वाले एक नामी उद्यमी को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर रंगदारी देने की धमकी मिली है। धमकी भरी पर्ची अखबार में लपेट कर घर में फेंकी गई थी। इसमें एक करोड़ रुपये की रंगदारी देने नहीं तो पूरे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गैंगस्‍टर के नाम पर उद्यमी से मांगा गया एक करोड़ रुपये
  • रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार समेत जान से मारने की धमकी
  • घर के अंदर अखबार में लपेट कर फेंकी गई रंगदारी मांगने की पर्ची


Gurugram: गुरुग्राम के एक नामी उद्यमी से कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का बड़ा मामला सामने है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार उद्यमी सेक्टर-14 के रहने वाले हैं। उद्यमी को रंगदारी मांगने की जानकारी घर के परिसर में मिली एक पर्ची से मिली। यह पर्ची सुबह अखबार के नजदीक पड़ी मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इसे अखबार के साथ ही घर में फेंका गया। इस पर्ची में धमकी देते हुए लिखा है कि, वह गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग का सदस्य है। तुम्हें एक करोड़ रुपये की रंगदारी देनी होगी। अगर पैसे देने से इंकार किया तो नहीं तो उसे और उसके पूरे परिवार को गोली मार दी जाएगी।

Notorious gangster Neeraj Bawana

कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना

पर्ची मिलने के बाद उद्यमी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उद्यमी के घर और परिवार को सुरक्षा देने के साथ घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, एक सीसीटीवी फुटेज में पर्ची डालने वाला व्‍यक्ति दिखा है। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

End of Feed