सोनीपत में शराबी का खूनी तांडव, शराब कारोबारी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

हरियाणा के सोनीपत के भिगान गांव से एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है।

सोनीपत: जिले में एक शराबी का खूनी तांडव देखने को मिला। उसने एक शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शख्स अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान नशे में ही हुई मामूली कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Sonipat Murder Case

प्रतिकात्मक फोटो

शराब कारोबारी था मृतक

सोनीपत के गांव भिगान का रहने वाला अंकित शराब कारोबारी था। बीते गुरुवार की रात अपने परिजन को लेकर दिल्ली किसी निजी अस्पताल में गया था। जैसे ही वह घर पहुंचा उसके पास फोन आया और वह बाहर चला गया। अंकित के घर से जाने के बाद उसके परिवार के सदस्य के पास फोन आया कि अंकित पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है।

इसके बाद परिवार मौके पर पहुंच और अंकित को लेकर एक निजी अस्पताल ले गा। जहां से उसे सोनीपत के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकित के परिजनों ने बताया कि रोहित नाम के शख्स ने अंकित पर चाकू से हमला किया है। जिसके बाद अंकित की मौत हो गई। परिजन किसी आपसी रंजिश से तो मना कर रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी।

End of Feed