Best Places to Visit in Gurugram: साइबर सिटी और आईटी हब के तौर पर गुरुग्राम पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखता है। अरावली पहाड़ियों के किनारे बसे इस शहर की नाइट लाइफ जितनी रंगीन है, उतना ही यहां का नेचर भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां पर आर्ट प्रेमियों के लिए म्यूजियम, पार्टी लवर्स के लिए पब्स और क्लब्स, नेचर लबर्स के लिए बर्ड सेंचुरी और एडवेंचर लवर्स के लिए स्पोर्ट्स से जुड़ी कई तरह की एक्टिविटीज मौजूद हैं। अगर आप भी गुरुग्राम को अपनी पसंद के अनुसार एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो विंटर हॉलीडे में अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ अपनी पसंद की जगह सिलेक्ट कर धमाल मचा सकते हैं। यहां पर हम गुरुग्राम के टॉप 5 टूरिस्ट प्लेस की जानकारी दे रहे हैं।
किंगडम ऑफ ड्रीम्स
