गुरुग्राम में बढ़ रहे अपराधियों के हौसले, पुलिस टीम को आम नागरिक समझ की लूटने की कोशिश, 3 लोग गिरफ्तार

Gurugram Crime News: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात को पुलिस गस्ती दल को तीन युवकों ने आम नागरिक समझकर घेर लिया। आरोपियों ने बंदूक के बल पर गाड़ी रोककर लूटपाट करने की कोशिश की। बदमाशों को जब पता चला कि ये पुलिस की गाड़ी है, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। केएमपी एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने पुलिस टीम को आम नागरिक समझकर बंदूक के बल पर लूटने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक कारतूस, एक लोहे की रॉड और एक डंडा बरामद किया गया।

Gurugram

गुरुग्राम

पुलिस गश्ती दल को बदमाशों ने घेरा

यह घटना सोमवार रात को उस समय हुई जब कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे तीन युवकों ने पुलिस गश्ती दल को घेर लिया। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया, "आरोपियों ने हथियार लहराते हुए पुलिस वाहन को रोका। उनमें से एक ने चालक की गर्दन पर तमंचा लगा दिया और कहा, ‘तुम्हारे पास जो कुछ भी है, निकालो’। जब चालक ने कार की लाइट जलाई, तो तीनों ने भागने की कोशिश की, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि वे पुलिस हैं, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।"

End of Feed