मेरठ की तरह अब गुरुग्राम में एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी नमो भारत और मेट्रो, संशोधित DPR तैयार

दिल्ली के सराय रोहिल्ला से हरियाणा के गुरुग्राम से राजस्थान के निमराना तक जाने वाली नमो भारत ट्रेन ट्रैक पर भविष्य में मेट्रो का संचालन करने की योजना बनाई जा रही है। एनसीआरटीसी के अधिकारी ने कहा कि मेट्रो संचालन के लिए अलग से कॉरिडोर की आवश्यकता नहीं है।

Gurugram News: मेरठ की तर्ज पर दिल्ली के सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के निमराना तक नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर साथ भविष्य में मेट्रो भी दौड़ेगी। बता दें कि इस रूट के संशोधित डीपीआर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि मई महीने के पहले सप्ताह में सीएम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एनसीआरटीसी के अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान जारी आदेशों को हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा जारी किया गया।

Gurugram News

गुरुग्राम में एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी नमो भारत और मेट्रो

नमो भारत के ट्रैक पर चलेगी मेट्रो

सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कहा गया था कि मेरठ में निर्मित नमो भारत ट्रेन के ट्रैक की तर्ज पर दिल्ली से हरियाणा होते हुए राजस्थान तक का ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इस ट्रैक पर नमो भारत के बाद मेट्रो चलाने की योजना भी बनाई गई है। स्टेशन को इसी तर्ज पर डिजाइन किया जाएगा। इसी योजना को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सराए रोहिल्ला से हरियाणा होते हुए राजस्थान के निमराना तक चलने वाली नमो भारत का संशोधित डीपीआर तैयार किया गया है।

End of Feed