Gurugram News: गुरुग्राम में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2024, 08:16 PM IST

गुरुग्राम में एक मस्जिद के बाहर नशे की हालत में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मस्जिद के बाहर गोली चलाई थी और वहां से फरार हो गया था।

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने नशे की हालत में मस्जिद के बाहर गोली चलाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के देवीलाल कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है।

arrests

युवक ने नशे में गोली चलाई

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शिकायत मिली कि ब्लैक कलर की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में आए एक शख्स ने कॉलोनी में स्थित मस्जिद के बाहर हंगामा किया और फिर गोली चलाई। शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन सेक्टर-9ए, गुरुग्राम में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

End of Feed