नूंह में ब्लास्ट के बाद टूटा पहाड़, चट्टान के नीचे दबे 10 से ज्‍यादा वाहन,7 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 05:02 PM IST

Haryana Accident: नूंह जिले में देर रात खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। ब्‍लास्‍ट के बड़े-बड़े पत्‍थर नीचे गिरने लगे। जिसके नीचे खनन से जुड़े 7 लोग और 10 वाहन दब गए। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी को बचाया नहीं जा सका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीरवार देर रात बिजासना गांव में हुआ यह हादसा
  • मलबे में दबने वाले सभी लोग कर रहे थे खनन कार्य
  • चल रहा बचाव व राहत कार्य, अभी तक नहीं मिला कोई

Haryana Accident: गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में राजस्‍थान बॉर्डर के पास बीती रात बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी क्षेत्र में बसे बिजासना गांव में वीरवार देर रात खनिज खनन के दौरान किए गए ब्‍लास्‍ट से पहाड़ टूट गया और उससे गिरी चट्टानों के नीचे 10 वाहन दब गए। इन वाहनों में 7 लोग फंसे हैं, जिनको निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। पत्‍थरों व चट्टानों को हटाने के लिए बड़ी मशीनों को लगाया गया है, हालांकि इसके बाद भी अभी तक किसी भी व्‍यक्ति को निकाला नहीं जा सका है।

nuh blast

हरियाणा के नुह में हादसा

पहाड़ से टूटी चट्टान गिरने के चलते मलबे में दबे अधिकांश लोग फिरोजपुर झिरका के रहने वाले हैं। यह सभी व्यक्ति खनन कार्य से जुड़े हुए थे और पत्‍थर तोड़ने का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, चट्टानों में ब्‍लास्‍ट होते ही पूरी पहाड़ी दरकने लगी और तेज गति से पत्‍थर नीचे गिरने लगे। जिसकी वजह से तलहटी में खड़े लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिल पाया। अजानक हुए इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल चुकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचा सरकारी अमला बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

End of Feed