एक घर, पांच मौतें… गुरुग्राम में झकझोर देने वाली घटना, घर से मिली मां-बच्चों की लाशें

गुरुग्राम के वजीरपुर में एक महिला और उसके चार बच्चों के शव घर से बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार, पति ने उन्हें जहर देकर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों के शव संदिग्ध हालत में घर से बरामद हुए है। शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार के मुखिया ने ही अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर उनकी जान ले लिया, जिसके बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वारदात की वजह सामने नहीं आई है, पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Gurugram Family Murder

गुरुग्राम में एक परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जब घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा बेहद विचलित करने वाला था। कमरे में चार मासूम बच्चों और उनकी मां के शव पड़े हुए। पुलिस ने तुरंत पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे इस वारदात का अहम सबूत माना जा रहा है।

End of Feed