Gurugram News: शहर में चल रहे धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़, HR से लेकर लीड एनालिस्ट तक 4 महिलाएं गिरफ्तार

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में धर्मांतरण की गतिविधियों के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षा और समाजसेवा की आड़ में यहां बच्चों को निशाना बनाया जा रहा था।

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में धर्म परिवर्तन का एक बड़ा सनसनीखेज रैकेट चल रहा था, जिसका गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां शिक्षा और समाजसेवा के नाम पर धर्मांतरण का यह रैकेट चलाया जा रहा था। थाना सेक्टर 56 पुलिस ने गांव घाटा स्थिति झुग्गी-झोपड़ियों में छापेमारी कर चार महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बड़ी और चौंकाने वाली बात ये है कि इस गिरोह में कोई अनपढ़ या पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट जगत की दिग्गज और उच्च शिक्षित महिलाएं शामिल हैं।

Gurugram Conversion Case

गुरुग्राम में चल रहा धर्मांतरण का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़

एसीपी सदर, गुरुग्राम, कपिल कुमार ने बताया कि धर्मांतरण का यह रैकेट चलाने वाले जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक निजी कंपनी की HR, एक लीड एनालिस्ट, एक अस्पताल की कैंसर वॉलंटियर और B.Ed की तैयारी कर रही एक छात्रा भी शामिल हैं।

End of Feed