ठांय...ठांय...ठांय! भागलपुर में नगर परिषद के ऑफिस में सरकारी अधिकारी की दिनहदाड़े हत्या, मारी तीन गोलियां

बिहार के भागलपुर स्थित सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कृष्णा भूषण कुमार की मौत हो गई।

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े नगर परिषद सुल्तानगंज कार्यालय में घुसकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद पूरे कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार को शरीर में तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं नगर सभापति राज कुमार गुड्डू भी गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालय के अंदर हुई इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Bhagalpur Municipal Council Office Firing

भागलपुर में फायरिंग से सनसनी

कार्यालय में मचा हड़कंप

घटना के बाद नगर परिषद सुल्तानगंज कार्यालय में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी तुरंत एकजुट हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों और वार्ड पार्षदों ने घायल नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार को तत्काल इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

End of Feed