जूनागढ़ हादसा: सड़क पर खुले गटर में गिरा दंपति, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Junagadh Open Gutter Accident: जूनागढ़ के आजाद चौक इलाके में सुबह तड़के काम पर जा रहा एक दंपति सड़क पर बने खुले गटर के गड्ढे में गिर गया। यह पूरी घटना वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद पत्नी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला।

Junagadh Open Gutter Accident: गुजरात के जूनागढ़ शहर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने नगर निगम की प्री-मानसून तैयारियों के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के व्यस्त आजाद चौक इलाके में सुबह-सुबह एक दंपति सड़क पर खुले पड़े गटर के खड्डे का शिकार हो गया।

Junagadh Open Gutter Accident

जूनागढ़ में खुले गटर में गिरा दंपति

दोनों सुबह तड़के अपने काम पर जा रहे थे, तभी ध्यान न जाने की वजह से वे सीधे गहरे गटर में समा गए। यह पूरी दर्दनाक घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।

End of Feed