गुजरात में मौसम का कहर! चार वेदर सिस्टम के असर से भारी बारिश का दौर जारी, अहमदाबाद समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

गुजरात में एक साथ सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के चलते आज और कल भी भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। IMD ने अहमदाबाद समेत कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Gujarat Weather: गुजरात में सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के असर से आज भी कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) गुजरात के निदेशक ए.के. दास ने बताया कि पहले डिप्रेशन अब कमजोर होकर वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है, लेकिन इसके प्रभाव से राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अहमदाबाद समेत कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि मछुआरों को 1 और 2 अगस्त को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। ए.के. दास के मुताबिक, वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया फिलहाल दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे लगे क्षेत्रों पर स्थित है। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसके अलावा मानसून ट्रफ इस सिस्टम से होते हुए सिद्धि, देहरी, मालदा और आगे मणिपुर तक विस्तृत है। एक अन्य ट्रफ इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उत्तर-पूर्व बिहार तक 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। दक्षिण गुजरात से केरल तट तक सक्रिय ऑफ-शोर ट्रफ भी राज्य के मौसम को प्रभावित कर रही है।

Gujarat Weather

गुजरात का मौसम

रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को भी कई इलाकों में छिटपुट भारी बारिश का अनुमान है। सुरेंद्रनगर, राजकोट, मोरबी, भावनगर और बोटाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अहमदाबाद में भी अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड वार्निंग जारी की गई है। इसके अलावा बनासकांठा, पाटन, महिसागर, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, आनंद और भरूच के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के जामनगर, अमरेली और कच्छ भी ऑरेंज अलर्ट के दायरे में हैं। डांग और तापी को छोड़कर गुजरात के अधिकांश अन्य जिलों तथा सौराष्ट्र-कच्छ के पश्चिमी तटीय हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed