Gujarat News: गरबा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम, पुलिस ने बनाया मेगा प्लान

Gujarat News: गुजरात में नवरात्रि के दौरान 22 हजार से ज्यादा गरबा स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। महिलाओं की सुरक्षा, CCTV निगरानी और सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

Gujarat News: नवरात्रि के दौरान राज्यभर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए गुजरात पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में पूरे राज्य में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग बिना किसी डर के गरबा उत्सव में शामिल हो सकें।

Gujarat She Team

गरबा के दौरान सुरक्षा में तैनात रहेगी शी-टीम

पुलिस के मुताबिक, राज्यभर में 22 हजार से अधिक पंजीकृत गरबा स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इनमें 364 पार्टी प्लॉट, 2,727 सार्वजनिक गरबा आयोजन और 16,527 शेરી गरबा स्थल शामिल हैं। इन स्थानों पर पुलिस, होमगार्ड और ट्रैफिक रेगुलेशन ब्रिगेड (TRB) के जवान तैनात रहेंगे।

End of Feed