ईंधन बचाने के अभियान के तहत गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ट्रेन से दिल्ली रवाना, दौरे में केवल 3 वाहनों का उपयोग

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत निर्धारित समय से पहले साबरमती रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ लेडी गवर्नर दर्शना देवी भी मौजूद रहीं। रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'आर्थिक आत्मरक्षा' और संसाधनों की बचत संबंधी अपील के बीच गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सार्वजनिक परिवहन और सीमित सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्यपाल बुधवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वे कुरुक्षेत्र जाएंगे।

Gujarat Governor Acharya Devvrat in Train

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ट्रेन से दिल्ली रवाना

राज्यपाल निर्धारित समय से पहले साबरमती रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ लेडी गवर्नर दर्शना देवी भी मौजूद रहीं। रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।

राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने हेलिकॉप्टर और हवाई यात्रा के बजाय ट्रेन, एसटी बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के उपयोग का निर्णय लिया है। साथ ही स्थानीय शहरों में आवागमन के दौरान भी उनके काफिले को सीमित रखा गया है। जानकारी के मुताबिक अब राज्यपाल के काफिले में केवल तीन वाहनों का ही उपयोग किया जा रहा है।

End of Feed