दिवाली पर पटाखों की जगह चले आग के गोले! गुजरात के सावरकुंडला में दिखा 'इंगोरिया युद्ध' का रोमांच- Video

इस अनोखे आयोजन को ‘इंगोरिया युद्ध’ कहा जाता है। हर साल करीब 5 हजार लोग इसे देखने और इसमें हिस्सा लेने के लिए देवला गेट इलाके में जुटते हैं।

गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला शहर में दिवाली की रात एक अनोखा नजारा देखने को मिलता है। यहां लोग एक-दूसरे पर जलते हुए इंगोरिया फेंककर दिवाली मनाते हैं। 73 साल से भी अधिक पुरानी यह परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जाती है। देखने में बेहद खतरनाक लगने वाले इस आयोजन को स्थानीय लोग भाईचारे और सामुदायिक एकता के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

Ingoriya Fruit Fireball Gujarat

सावरकुंडला में दिखा 'इंगोरिया युद्ध' का रोमांच

इस अनोखे आयोजन को ‘इंगोरिया युद्ध’ कहा जाता है। हर साल करीब 5 हजार लोग इसे देखने और इसमें हिस्सा लेने के लिए देवला गेट इलाके में जुटते हैं। खास बात यह है कि देश-विदेश में रहने वाले सावरकुंडला के लोग भी इस परंपरा का हिस्सा बनने के लिए दिवाली पर अपने शहर लौटते हैं।

End of Feed