'आधा घंटा तक हाथ जबड़े में दबाए बैठी रही शेरनी': भावनगर में शख्स ने शांत रहकर बचाई जान, LIVE VIDEO वायरल

Bhavnagar lioness news: शेरनी लगभग आधे घंटे तक कालूभाई का हाथ अपने जबड़े में दबाए रही। आसपास मौजूद परिवार के सदस्य और ग्रामीण घबराकर चिल्लाने लगे। कुछ लोगों ने शेरनी को भगाने के लिए पत्थर भी फेंके।

Lioness attack cattle herder: गुजरात के भावनगर जिले के पालिताणा तालुका के गराजिया गांव में सोमवार (6 जुलाई) सुबह एक शेरनी ने मालधारी पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घायल मालधारी की पहचान कालूभाई बोगाभाई परमार के रूप में हुई है। उन्हें पहले पालिताणा सरकारी अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए भावनगर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

'आधा घंटा तक हाथ जबड़े में दबाए बैठी रही शेरनी': भावनगर में शख्स ने शांत रहकर बचाई जान, LIVE VIDEO वायरल

'आधा घंटा तक हाथ जबड़े में दबाए बैठी रही शेरनी': भावनगर में शख्स ने शांत रहकर बचाई जान, LIVE VIDEO वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कालूभाई सुबह अपनी गायों को चारा डालने जा रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से आई शेरनी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उसने पहले उन्हें जमीन पर गिराया, फिर उनके पैर पर पंजा जमाकर बैठ गई और उनका हाथ अपने जबड़े में दबोच लिया।

End of Feed