Ahmedabad News : एक पासपोर्ट कोर्ट में जमा, दूसरा बनवाकर विदेश यात्राएं, गुजरात ATS का बड़ा एक्शन; रडार पर आया हरिकेश प्रणवकुमार पटेल

गुजरात के अहमदाबाद में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के मामले में एटीएस ने हरिकेश प्रणवकुमार पटेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

अहमदाबाद : गुजरात ATS ने अहमदाबाद निवासी हरिकेश प्रणवकुमार पटेल के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी के आधार पर दूसरा भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के मामले में कार्रवाई की है। ATS के मुताबिक, हरिकेश का मूल पासपोर्ट एक आपराधिक मामले में कोर्ट में जमा था, इसके बावजूद उसने कथित तौर पर इसकी जानकारी छिपाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाया। ATS को सूचना मिली थी कि हरिकेश के पास दो भारतीय पासपोर्ट हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान उसके पास पासपोर्ट नंबर S2528999 और C0538007 होने की जानकारी सामने आई।

Harikesh Pranav Kumar Patel Fake Passport

हरिकेश प्रणवकुमार पटेल

ATS के मुताबिक, पासपोर्ट नंबर S2528999 ED के Power Bank App मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी कार्रवाई के दौरान कोर्ट में जमा किया गया था। ATS का आरोप है कि इसके बावजूद हरिकेश ने पुराने पासपोर्ट के जमा होने की जानकारी छिपाई और दूसरे पासपोर्ट के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

End of Feed